28 January 2015
जयपुर। सुभाष चौक थाना इलाके में एक अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पानो का दरीबा निवासी दीपक(38 ) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का चचेरे भाई जब उसके कमरे में पहुंचा तब वह फंदे से झूलता हुआ मिला। उसके चिल्लाने पर भाग कर आए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अस्पताल
में पहुंचाया। मृतक के दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। पुलिस ने शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment