एक की मौत, 3 की हालत नाजुक
28 January 2015
चित्तौडगढ़। जिले के बेगू थाना इलाके में डोडा-पोस्त गोदाम में लूट के प्रयास में बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और चार अन्य लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार डोडा-पोस्त के सरकारी गोदाम में सोमवार देर रात बीस से ज्यादा बदमाश आए। बदमाशों ने गोदाम में घुसकर पोस्त के कट्टे लूटने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाशों की मुठभेड़ गोदाम में रह रहे पांच सुरक्षागार्डो से हो गई। बदमाशों ने पांचों गाड्र्स को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में मंगलाराम नाम के एक गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment