जांच में निकली वॉकी-टॉकी का खिलौना
28 January 2015
जयपुर। चांदपोल गेट स्थित चांदपोल हनुमान मंदिर के पास गणतंत्र दिवस की दोपहर बम मिलने की अफवाह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सभी आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को इस बारे में सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने जब बमनुमा दोनों वस्तुओं को जांचा और बम नहीं होने की पुष्टि की।
पुलिस के अनुसार चांदपोल हनुमान मंदिर के सामने फूलमाला की दुकान के पास सोमवार दोपहर एक बैग में वॉकी-टॉकी तरह की दो वस्तुएं लावारिस पड़ी देखकर लोग सकते में आ गए। वहां से गुजर रही चेतक को इस बारे में सूचना दी गई। तत्काल पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते दोनों वस्तुओं की जांच की तो बाद सामने आया वह बम नहीं थे। पुलिस ने देखा तो पाया की दोनों वॉकी-टॉकी खिलौने थे। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इसके बाद भी आस-पास भी कॉफी तलाशी ली तो किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने अराजकता व आशांति फैलाने का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment