Tuesday, 27 January 2015

वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला



जलता हुआ आग का गोला बाइकसवार पर गिरा
28 January 2015
बाड़मेर। जिले के महाबर इलाके में वायुसेना विमान के अचानक एक मोटरसाइकिल सवार पर गिर जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस ने गंभीर घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।



पुलिस ने बताया कि शहर से 4किमी दूर महाबर के पास वायु सेना का  मिग 27 विमान क्रेश होकर एक मोटरसाइकिल सवार लेवण सिंह पर जा गिरा  और उसमें आग लग गई । विमान गिरने से हुई धमाके से आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया । घटनास्थल पर ग्रामीणों  की भारी-भीड़ हो गई और घटनास्थल पर चारों और धुंआ ही धुंआ फैला गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। साथ ही सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। विमान आबादी क्षेत्र से थोड़ा दूर दुर्घटनाग्रस्त  हुआ। कुछ ही दूरी पर स्कूल और आबादी  क्षेत्र बसा हुआ है । आबादी से दूर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा टल गया । विमान में सवार पायलट पहले ही स्थिति भांप कूद गए थे ।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates