Wednesday, 28 January 2015

मार्चसे पूरे प्रदेश में हेलमेट अनिवार्य


बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के बाद पुलिस के प्रस्ताव पर सरकार गंभीर 
29 January 2015
जयपुर। सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतों की वजह बाइक चालक का हेलमेट पहने नहीं होना प्रमाणित होने के बाद अब पूरे पगदेश में हेलमेट को अनिवार्य किया जा रहा है। आगामी मार्च महीने से स्ंाभवत: इसको राज्यभर में अनिवार्य का दिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय हेलमेट की अनिवार्यता के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के पास भेज रहा है। जिसके बाद अधिसूचना जारी कर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पूरे राज्य में लागू होगी।
पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार राज्य भर में हो रही सड़क दुर्घटनाएंं और उनमें होने वाली मौतों में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। खासतौर पर दुपहिया वाहन चालक इन दुर्घटनाओं में सर्वाधिक अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य में रोजाना दस से बारह दुपहिया वाहन चालकों की इन दुर्घटनाओं में मौत होती है। जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ जिलों को छोड़कर कहीं भी दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य नहीं होना माना जा रहा है। 15 दिन पहले पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने सभी एडीजीपी अधिकारियों की मिटिंग ली जिसमें सड़क दुर्घटनाएं और उनसे होने वाली मौतों  की जानकारी दी गई। जिसके लिए बकायदा प्रस्ताव पास किया गया कि पूरे राज्य में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य किया जाए
जिसके बाद पुलिस विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग के पास भेज दिया है। गृह विभाग ने तय समय में उस प्रस्ताव को पास करके राज्य सरकार के पास भेज दिया है। पुलिस महकमा मार्चमाह से पूरे राज्य में हलमेट लागू करने की तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही दुपहिया वाहन बेचने वाले भी नए दुपहिया वाहन के साथ हेलमेट देंगे यह भी प्रस्ताव में लिखा गया है। जिसके बाद दुपहिया वाहन चालकों की मौतों में कमी आएगी। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates