Wednesday, 28 January 2015

चार व्यस्त मार्गों पर बनेंगे 120 स्पीड ब्रेकर


सड़क हादसों में डेंजर पाइंट चिहिन्त, यातायात पुलिस जुटी तैयारियों में 
29 January 2015
जयपुर। शहर की सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों पर अब यातायात पुलिस ने ब्रेक लगाने की तैयारी की है। यातायात पुलिस ने एक सर्वे के बाद शहर के उन स्थानों को चिह्नित किया है, जहां पर ज्यादा हादसे होते हैं। इसी के चलते हादसा होने के बाद लोग स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए जाम लगाते हैं।



 शहर की बाहरी सड़कों पर अब ऐसे दुर्घटना स्थलों पर अब स्पीड ब्रेकर बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे संबंधित फाइल को जेडीए एवं निगम के अफसरों को भी भेजा गया है।
शहर को जोडऩे वाली सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर 
अन्य जिलों को जयपुर से जोडऩे वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने स्थान चिह्नित किए हैं। यातायात पुलिस ने अजमेर रोड, सीकर रोड, दिल्ली रोड और टोंक रोड को मु य मार्ग से लिंक करने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की तैयारी की है।

सीकर रोड पर विश्वकर्मा इलाके में दिल्ली रोड पर
 आमेर और ढंढ़ गांव के आसपास, अजमेर रोड पर पांच्यावाला एवं टोंक रोड पर सांगानेर से आगे ये स्पीड ब्रेकर बनेंगे। इन चारों स्थानों पर 120 से भी ज्यादा स्पीड ब्रेकर बनने हैं। इसके बाद शहर की अन्य  सड़कों का भी सर्वे करने की तैयारी है।

सबसे ज्यादा हादसे सीकर रोड पर 
जयपुर शहर में साल 2014 में  38 00 से भी ज्यादा सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हादसे सीकर रोड की ओर से दर्ज किए गए हैं। इन हादसों में बारह सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। साथ ही 917 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। घायल हुए बारह सौ लोगों में से तीन सौ से भी ज्यादा लोग अंग-भंग का दंश झेल चुके हैं।

जेएलएन रोड पर भी कम हो जाएगी र तार 
शहर को जोडऩे वाली चारों सड़कों के साथ ही शहर की सबसे अच्छी सड़क कही जाने वाली जेएलएन रोड पर भी अब तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति कुछ हद तक थम जाएगी। जवाहर सर्किल से लेकर रामनिवास बाग तक जेएलएन रोड पर खुलने वाली सड़कों पर भी पंद्रह से ज्यादा स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इससे जेएलएन मार्ग पर आने वाले वाहनों की र तार थोड़ी कम होगी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates