निजी स्कूल संचालक सहित 2 गिरफ्तार, सामान जब्त
29 January 2015
सीकर। कोतवाली थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो पूरे राज्य में पंचायत चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को आठवीं की फर्जी मार्कशीट बनाकर भेज रहा था। पुलिस ने दबिश देकर हजारों फर्जी मार्कशीट, मोहरें, कम्प्यूटर स्कैनर सहित एक स्कूल संचालक और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही हंंै।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले में स्थित आलोक बाल शिक्षण संस्थान स्कूल पंचायत चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवारों को आठवी की फर्जी मार्कशीट दे रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर स्कूल संचालक आलोक काबरा और वहां पर पढ़ा रहे शिक्षक बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से काफी संख्या में पांचवीं, आठवीं की मार्कशीटें, सभी विभागों की फर्जी मोहरंे, स्केनर कम्प्यूटर सहित कई दस्तावेज बरामद किए हंै। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में पंचायत उम्मीदवारों को फर्जी मार्कशीट बेचने की बात कही है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment