Wednesday, 28 January 2015

पार्क में घूमना पड़ा भारी, चोर ने उड़ाए 2.50 लाख रुपए



29 January 2015
जयपुर। एक जने को सेंट्रल पार्क की हरियाली का लुत्फ उठाना भारी पड़ गया। पीडि़त अपनी मोटरसाइकिल को पार्क के गेट नम्बर 4 के सामने खड़ा करके पार्क में घूमने के लिए चला गया। उसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपए चुरा ले गया। पीडि़त के अनुसार वह रुपए अपने मित्र को देने के लिए चौमूं सर्किल जा रहा था।

 पार्क में काफी देर घूमने के बाद जब उसने गेट के पास आकर बाइक की डिक्की को संभाला तो रुपए का बंडल वहां से नदारद मिला। डिक्की में रुपए नहीं देखकर पीडि़त के होश उड़ गए। उसने आसपास मौजूद लोगों से इस बारे में पूछताछ की लेकिन चोर के बारे में किसी तरह का सुराग नहीं मिला। आखिरकार थक हारकर पीडि़त ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के  अनुसार सायपुरा आमेर निवासी राधेश्याम(45) पुत्र भैरुलाल चौमूं सर्किल स्थित अपने मित्र के यहां पर 2.50 लाख रुपए देने के लिए जा रहा था। शाम को सैंट्रल पार्क के सामने से गुजरते वक्त वहां पर मौजूद हरियाली और खुशनुमा माहौल देखकर राधेश्याम अपनी बाइक को पार्क के गेट नम्बर 4 के सामने खड़ी कर दी और भीतर घूमने के लिए चला गया। पार्क में घूमने के बाद वह फिर से चौमूं सर्किल स्थित अपने मित्र के पास जाने के लिए बाइक के पास आया। बाइक की डिक्की राधेश्याम को खुली नजर आई तब उसे रुपए चोरी होने का पता चला। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates