29 January 2015
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में एक निजी कंपनी के खिलाफ कई लोगों को सदस्य बनाकर ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। बड़ौदा की कंपनी ने कुछ महिनों तक सभी सदस्यों को मार्केटिंग के लिए 3 हजार रुपए हर महिने भी दिए। लेकिन अचानक कंपनी ने लोगों को भुगतान करना बंदकर दिया।
उसके बाद कंपनी के मैंनेजिंग डायरेक्टर ने 25 लाख का चैक भी दिया। बैंक से चैक बाउंस होने पर एक पीडि़त ने थाने आकर डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी सूर्यप्रकाश चौधरी कुछ महिनों पहले बड़ौदा की कल्पतरू नाम की ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के मैंनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सिंह के संपर्क में आया था। उसके बाद अनुराग ने बताया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करती है। इसकी आईडी के लिए 13 हजार और सदस्य बनने के लिए 25 हजार रुपए देने होते हैं। इस पर पीडि़त ने झांसे में आकर अपने परिचितों को और खुद को कंपनी का सदस्य बनाकर काम चालू कर दिया। इसके लिए उसने कंपनी के अनुराग को लगभग 30 लाख रुपए दिए थे। ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए हर सदस्य को कंपनी 3 हजार रुपए महिने देती थी। चार महिने तक कंपनी ने सभी लोगों को पैसे दिए। पर उसके बाद कंपनी ने कमीशन का पैसा देना बंदकर दिया। पीडि़त ने जब बड़ौदा स्थित कंपनी के पते पर संपर्क किया तो ऑफिस में आग लगने की बता सामने आई। उसके बाद डायरेक्टर ने सदस्यों से कहा कि उनका पैसा कहीं नहीं जाएगा, वो पूरा पैसा सबको दे देगा। अप्रेल 2014 में उसने सूर्यप्रकाश को सभी सदस्यों को पैसे देने के लिए 25 लाख का चैक दिया था। लेकिन बैंक में चेक लगाने पर चेक बाउंस हो गया। उसके बाद से पीडि़तों का कंपनी के लोगों से संपर्क नहीं हुआ।
0 comments:
Post a Comment