Wednesday, 28 January 2015

13 महिलाओं को गिरफ्तार कर 17 बच्चों को मुक्त करवाया




29 January 2015
कोटा। भीमगंज थाना इलाके में स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने 13 महिलाओं को गिरफ्तार कर  उनके कब्जे से भीख मगंवाने के लिए लाए गए 17 बच्चों को मुक्त करवाया है। महिलाओं से 6 4 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है। पुलिस महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




मानव तस्करी विरोधी यूनिट निरिक्षक कनीज फतिमा ने बताया कि कॉफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ महिलाएं मानव तस्करी करके बच्चों को बंधक बनाकर लाती है और उनसे भीख मंगवाने के अलावा चोरीयां भी करवाती है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह थानान्तर्गत स्थित श्रीराम लॉज में छापा मारकर वहां से 13 महिलाओं को गिरफ्तार कर 17 बच्चों को कब्जे में लिया। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ में की गई जिनमें सभी महिलाए पाली निवासी होने का पता चला है। महिलाओं के कब्जे से 6 4 हजार रुपए कैश, दो दर्जन से ज्यादा साडिय़ा, सूट के कपड़े बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं वैश्यावृति जैसे धंधें में भी लिप्त हो सकती है। पकड़ी गई महिलाए बच्चों से दुकानों, होटलों, प्रतिष्ठानों पर भीख मंगवाती थी। साथ ही इनसे रैकी करवाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। बच्चों की उम्र 5 से 15 वर्ष के मघ्य है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद शहर में मानव तस्करी विरोधी अधिनियम के तहत मानव तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाईजारी रखने की बात कही है। पुलिस महिलाओं का पिछला रिकार्ड़ भी तलाश रही है और इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है, जिनसे ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates