Wednesday, 28 January 2015

लोकायुक्त की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे



29 January 2015
जयपुर। जयपुर से गंगापुर सिटी दौरे पर जा रहे लोकायुक्त एसएस कोठारी की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्डे में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल लालसोट पुलिस मौके पर पहुंची और लोकायुक्त को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें दूसरी कार से गंगापुर सिटी के लिए रवाना किया।



लालसोट थाना पुलिस के अनुसार लोकायुक्त एसएस कोठारी जयपुर से कार में सवार होकर गंगापुर सिटी जा रहे थे। इसी दौरान लालसोट के डिडवाना के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने  में कार असंतुलित हो गईं और सड़़क किनारे एक गड्डे में जाकर में जाकर रुक गई। घटना की जानकारी मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें अन्य गाड़ी से गंगापुर भेजा। दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates