Wednesday, 28 January 2015

युवती के मोबाइल पर भेजा अश्लील वीडियो,मुकदमा दर्ज


29 January 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक महिला को अज्ञात व्यक्ति की ओर से वाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो क्लिपिंग भेजने का मामला सामने आया है। महिला को मोबाइल पर वीडियो क्लिपिंग का मैसेज मिलने पर उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी।




 वाट्सएप के जरिए मिले इस मैसेज से हैरान पति ने सेंडर का पता किया तो उसक ा मोबाइल बंद होने का पता चला। थाने आकर पति ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में अल्कापुरी निवासी एक जने ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के मोबाइल पर दो दिन पूर्व वाट्सएप के जरिए एक अश्लील वीडियो क्लिप भेज दिया। इसके बाद उसने अपने पति को मोबाइल में अज्ञात जने के द्वारा अश्लील क्लिपिंग भेजने की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates