Tuesday, 27 January 2015

सड़क हादसोंं में तीन की मौत


28 January 2015
जयपुर। शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा करणी विहार थाना इलाके में हुआ। जहां दादी के फाटक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक राहगीर को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम 5.15 बजे दादी की फाटक के पास एक तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया।



 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां पर उसने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त शिवशंकर (25) पुत्र सुरेश लक्ष्मीनगर निवारू रोड झोटवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्दकर दिया।

पेड़ से कार टकराने पर युवक की मौत
दूसरा हादसा खातीपुरा तिराहे पर हुआ जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खातीपुरा मोड़ निवासी योगेश यादव(27) रविवार को कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ट्रक ने अधेड़ को कुचला
टोंक रोड पर कुंभा मार्ग के पास एक  ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनसुार कृषि नगर सांगानेर निवासी किशन लाल महावर (42)सोमवार शाम को अपने घर जा रहा था। कुंभा मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates