सरपंच और उपसरपंच के समर्थक आपस में भिड़े
28 January 2015
अजमेर। जिले के गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना गांव में झंडारोहण के बाद दो गुटों में हुई खूनी झड़प में चार जने घायल हो गए। हिंसक झड़प की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस वाहन के कांच टूट गए और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।
विवाद में घायल लोगों को पुलिस ने स्थानीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां पर हालत सामान्य है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश जांगिड़ ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है तथा ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गगवाना राजकीय उच्च विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम रखा गया था। इसकी मुख्य अतिथि सरपंच सलमा बानो थी। झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान उप सरंपच मशकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और मंच पर कुर्सी लगाकर बैठ गया।
इसे देखकर उपस्थित सरपंच समर्थकों ने विरोध किया तो उसके उपसरपंच के समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे चार लोग घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों और सरपंच समर्थकों ने दोषी उप सरपंच और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर डेरा डाल रखा है। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास कर रहे हंै।
0 comments:
Post a Comment