28 January 2015
अलवर। शिवाजी पार्क थाना इलाके में सोमवार रात्रि को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की घर के बाहर दो गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक बनवारी लाल सिंघल और पुलिस अधिकारियों ने गुस्साई भीड़ को समझााने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस की समझाइश के करीब बीस घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और दाह संस्कार हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि थानान्तर्गत हसन खां मेवाती नगर निवासी सुरेन्द्र गुप्ता(48 ) की मुख्य बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार रात्रि 8 बजे दुकान बंद करके वह घर
जा रहा था। जैसे ही घर के बाहर कार खड़ी करके वह बाहर निकले तब एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी जिससे निढ़ाल होकर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर भागकर आए लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही लोगों क ो इस नृशंस हत्या की सूचना मिली काफी संख्या में अस्पताल के बाहर इकठ्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक बनवारी लाल सिंघल जन विरोध को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और इसी दौरान लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोग माने और शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच श्ुारू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment