Tuesday, 27 January 2015

पत्नी- प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट ड़ाला



आपत्तिजनक अवस्था में देख आग बबूला हुए युवक ने 
बेटे को भी गंभीर घायल किया
28 January 2015
 सीकर।  जिले के रींगस औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद दोनों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके नृशंस हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।



 पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि ने बताया कि रींगस औद्योगिक क्षेत्र  निवासी रूपसिंह सोमवार रात को जब काम से घर लौटा तो उसने अपने पत्नी हेमलता (35) को पड़ोस के ही दुलारी लाल(36) के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। अपनी आंखों के सामने पत् नी को किसी गैर मर्द के साथ रंगरेलियों मनाते देख रूप सिंह का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। गुस्साए रूप सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पहले हेमलता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए और उसके बाद प्रेमी पर हमला बोल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद भी रूपसिंह का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ और उसने अपने नाबालिग पुत्र पर भी हमला किया। उन्होंने बताया कि घायल पुत्र को पहले रींगस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रैफर कर दिया गया।  जैसे ही स्थानीय लोगों ने रोने चीखने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचकर देखा तो तीनों निढ़ाल पड़े हुए और रुप सिंह पास ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रूप सिंह का परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला है और यहां वह एक फैक्ट्री में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश काछवाल दलबल सहित मौके पर पहुंच गए।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates