28 January 2015
जयपुर। खोनागोरियान थाना इलाके मेंं कम शराब परोसने के बाद उपजे विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि चार जनों ने मिलकर एक प्रोपर्टी व्यवसायी पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना में घायल जैसे-तैसे जान बचाकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचा।
पीडि़त ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रोपर्टी व्यवसायी अविनाश शर्मा निवासी इंदिरा गांधी नगर अपने मित्र राजकुमार सेन के घर पर शराब पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान राजुकुमार के तीन मित्र भी मौजूद थे। शराब परोसते वक्त पैग में कम शराब होने पर राजकुमार और अविनाश में कहासुनी हो गई। देखते देखते ही दोनों हाथापाई पर उतर आए। यह देखकर राजकुमार और अन्य तीन साथियों ने मिलकर अविनाश से लाठियों से मारपीट की। घटना में घायल हुआ अविनाश बमुश्किल जान बचाकर मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment