Tuesday, 27 January 2015

गौरान ने किया समर्पण,मिली जमानत

28 January 2015
जयपुर। आरपीएससी पर्चा लीक प्रकरण में फरार चल रहे राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हबीब खान गौरान ने मंगलवार को अदालत में समर्पण कर दिया। सुप्रीमकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका पर निचली अदालत में समर्पण करने के निर्देश के बाद गौरान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में समर्पण कर दिया। 



राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा 2012 एवं न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक प्रकरण में उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही इसकी जांच विशेष जांच दल (एसओजी) कर रहा है। गौरान को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश ने अंतरिम जमानत दी थी और अवधि समाप्त होने के बाद वह फ रार हो गया था। गौरान ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिस पर सुप्रीमकोर्ट ने सुनवाई से पूर्व 29 जनवरी तक निचली अदालत में समर्पण करने के निर्देश दिए थे। गौरान को निचली अदालत ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates