अवैध कब्जा छुडाने के लिए गई पुलिस के साथ की धक्कामुक्की
पीसीआर में की तोडफ़ ोड़, रिकॉर्ड फाड़े
28 January 2015
जयपुर। शहर में जेडीए थाने के बंद हो जाने के बाद अतिक्रमियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंच रहे पुलिस बल के साथ भी लोग मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। एक नया ताजा वाकिया बस्सी थाना इलाके में सामने आया जहां पर सरकारी जमीन के अतिक्रमण को छुडवाने के लिए गई चेतक सवार चार पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
अतिक्रमी सिफ यहीं नहीं रुके उन्होंने चेतक में रखे सरकारी रिकॉर्ड तक को फाड़ दिया। शहर के अतिक्रमियों ने एक पखवाड़े पूर्व भी श्यामनगर थाना इलाके में सामने आया था एक अतिक्रमाण को छुड़वाने के लिए गए कांस्टेबल के साथ तीन महिलाओं ने जमकर मारपीट की थी।
बस्सी थाना पुलिस के अनुसार मालियों की ढाणी में एक सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। सोमवार शाम को चेतक में सवार होकर जितेन्द्र कुमार सहायक उप निरीक्षक, मोरसिंह हैड कांस्टेबल, धर्मसिंह कांस्टेबल और ड्राइवर जगदीश मालियों की ढाणी पर पहुंचे। तभी एक सरकारी भूमि पर दामोदर सैनी, जगदीश सैनी और हीरालाल समेत करीब दो दर्जन निर्माण की फिराक में दिखाई दिए। मौके पर पहुंची चेतक ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी तो अतिक्रमी भड़क उठे। मौके पर पुलिसकर्मियों को देखकर सभी आरोपियों ने चेतक में तोडफ़ोड़ कर दी और पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौच और धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने चेतक वाहन में रखे दस्तावेजों को फाड़ दिया। आक्रोशित अतिक्रमियों के तेवरों से जान बचाकर पुलिसकर्मी मौके से भाग गए और तत्काल थाने सुचित किया। इस पर भारी संख्या में पुलिस बल मोके पर पहुंचा। लेकिन तब तक पुलिस कार्रवाई से आशंकित सभी अतिक्रमी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment