Tuesday, 27 January 2015

रंजिश के चलते बदमाश ने किए फायर



28 January 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक बदमाश युवक ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर दो फायर किए। किसमत से निशाना चूक जाने पर युवक की जान बच गई। फायर करने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। फायरिंग की अवाज से आसपास के इलाके में दहशत छा गई।





फायरिंग की अवाज से मौके पर जमा हुए भरी संख्या में लोगों को देखकर आरोपी युवक मौके से अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब साढे ग्यारह बजे बबल बिहारी उर्फ गोविन्द(30) निवासी मोरानी मोटर्स के पास सांगानेर अपने दो अन्य साथियों के  साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर सेक्टर 3 स्थित विकास अग्रवाल की दोने-पत्तल की दुकान पर पहुंचा। गाड़ी से उतरकर बबल ने विकास से पानी की बोतल मांगी। इस पर विकास ने उसे पीने के पानी की बोतल दी। पुरानी रंजिश को लेकर बबल विकास से अपशब्द कहने लगा। कहासुनी बढऩे पर बबल ने बंदूक निकालकर विकास पर दो फायर किए। लेकिन निशाना चूकने की वजह से विकास को कोई गोली नहीं लगी। गोली चलने की अवाज सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर भीड़ देखकर आरोपी बबल अपने दो अनय साथियों के बाद स्कॉर्पियों को छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर कु छ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बबल की कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates