Sunday, 25 January 2015

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह



यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था
26 January 2015
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह आज सवेरे 9 बजे आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, दर्शक, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी भग लेंगे। पुलिस उपायुक्त (यातायात) के अनुसार इस दौरान यातायात को व्यवस्थित रूप से संचालन के लिए विशेष यातायात व पार्किंग व्यवस्था की गई है।

टोंक रोड़ की तरफ  स्थित एसएमएस स्टेडियम पूर्वी द्वार से विद्यालयों/महाविद्यालयों/संस्थानों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी, स्काउट गाईड प्रवेश कर सकेंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कुल 200 बसों की व्यवस्था की गई है। संख्या 1 से 24 की बसें पूर्वी द्वार से प्रवेश कर नगर निगम एवं जयपुर हॉस्पीटल से लगते हुए खाली ग्राउन्ड पर पार्क की जाएंगी।
रामबाग होटल की तरफ  उत्तरी द्वार से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मण्डलों के सदस्यगण, सीएलजी संगठन, शांति समिति सदस्य, क्लब सदस्यगण, क्लब सदस्यगण एवं आमजन प्रवेश करेंगे।     उत्तरी द्वार से प्रवेश करने वाले आगंतुकों का लाने वाली 115 बसों को इनवेस्टमेन्ट ग्राउन्ड रामबाग के सामने पार्क होंगी। की जाकर आगन्तुकों को उश्ररी द्वार से प्रवेष दिया जावेगा।
सिविल लाईन जोन कार्यालय की तरफ  दक्षिणी द्वार से महिलाओं, कलाकारों, खिलाडिय़ों सामूहिक शारीरिक व्यायाम के छात्रों के अभिभावकों/अध्यापकों एवं आम जनता का प्रवश रहेगा। इस द्वार से लाने आगंतुकों क ो लाने वाली 42 बसें तीरन्दाजी ग्राउन्ड पर पार्क होंगी।
जनपथ अमर जवान ज्योति की तरफ  पश्चिमी द्वार वीवीआईपी प्रवेश कर सकेंगे। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates