Sunday, 25 January 2015

मालवीयनगर में महिला की नृशंस हत्या



गेस्टहाउस में मिली संचालिका की रक्तरंजित लाश
दिनदहाड़े वारदात से मालवीयनगर में सनसनी
26 January 2015
जयपुर। मालवीय नगर सेक्टर 8 स्थित नमन गेस्ट हाउस में दिनदहाड़े गेस्टहाउस की संचालिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका का
बेटा जब गेस्टहाउस आया तब उसे वारदात का पता चला।

 कुछ ही देर में मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। गेस्ट हाउस रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर का है। घटना की सूचना मिलते आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल अधिकारियों ने मौका मुआयना किया कर वारदात से जुड़े तथ्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना के पीछे लूट की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
पुलिस थानाधिकारी मुकेश चौधरी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच नमन गेस्ट हाउस की संचालिक अनुराधा सेठिया(50) निवासी सेक्टर 5 मालवीयनगर रविवार को गेस्टहाउस में बने नीचे के कमरे में बैठी हुई थी। उसी दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से महिला का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहुंचे मृतका के पुत्र राहुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वारदात के समय महिला ने किया संघर्ष
गेस्ट हाउस में बने बड़े हॉल में सोफे का चद्दर समेत अन्य बिखरे हुए सामान से अंदाज लगाया जा सकता है कि हत्या के समय महिला ने हमलावर से काफी संघर्ष किया था। महिला की दोनों चप्पलें अलग-अलग जगह पड़ी हुई थी। महिला के शरीर पर कुछ अन्य जगह भी घाव मिले हैं।

हत्या के दौरान कोई नहीं था मौजूद
दोपहर करीब करीब 12 बजे गेस्ट हाउस में मौजूद चारों कर्मचारी काम से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया है। गेस्ट हाउस में काम करने वाले बंटी ने बताया कि वह सवेरे आठ बजे मैडम क ो चाय पिलाकर काम से बाहर निकल गया। उसके साथ एक नया कर्मचारी भी था। अन्य दो कर्मचारी भी घटना के समय किसी काम से बाहर गए हुए थे। बंटी के  अनुसार अनुराधा की किसी से भी रंजिश नहीं थी। गेस्ट हाउस रिकॉर्ड के अनुसार दो दिन से कोई भी व्यक्ति गेस्ट हाउस में नहीं ठहरा।
कॉलोनीवासियों में दहशत
हत्या की वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत फैली हुई है। कॉलोनीवासी कई बार कॉलोनी में सुरक्षा कारणों की वजह से इस गेस्ट हाउस को बंद करवाने के लिए प्रशासन को लिखित में दे चुके हैं। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से घबराए लोग अब घरों में कैमरे लगवाने का विचार कर रहे हैं। वहीं कॉलोनी में गेस्टहाउस के सामने के एक मकान में कैमरा लगा हुआ है लेकिन उसकी रेंज कम होने से वह हत्यारे को कवर नहीं कर पाया।   

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates