Sunday, 25 January 2015

सरगना सहित 2 अन्तरराज्यीय बदमाश गिरतार

माणकचौक में 60 लाख के जेवरात लूट का मामला
माणकचौक थाने में गिरफ्तार लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और उसका साथी (नकाबपोश)।26 January 2015
जयपुर। माणकचौक थानान्तर्गत जौहरी बाजार के मोतीसिंह भौंमियां के रास्ते हुई 60 लाख रुपए के जेवरात लूट के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात के मुख्य सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ् तार कर लिया। पकड़ा गया गैंग सरगना लूट की दो वारदातों में वांछित था। पुलिस लूट के मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



 पुलिस उपायुक्त जयपुर(उत्तर)प्रफु ल्ल कुमार ने बताया कि वारदात का मुख्य सरगना सहित दो वांछित आरोपियों को थानाधिकारी थाना माणकचौक रामसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार मुख्य सरगना नुमान अजीम शेख उर्फ  इब्बू उर्फ  गब्बू उर्फ बाबू(24) साल निवासी मुर्तजा बिल्डिंग, पटेल रोड़, अकबर राईस मील, थाना नाला सुपारा मुम्बई और साजिद उर्फ  इमरान उर्फ  चिकना(28) निवासी विंग सुन्दर नगर थाना एमआईडीसी अंधेरी ईस्ट मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दे रही है। आरोपी कलकता, दिल्ली एवं मुंबई में भी वांटेड है।
हर चेहरा अनजान
पकड़े गए आरोपी एक दूसरे का असली नाम व पता तक नहीं जानते हैं। मुं बई से सरगना के नेतृत्व में अलग-अलग समूहों में मुंबई से रवाना होकर ये अपराधी वारदात करने वाले शहर के पास किसी छोटे शहर के होटल, सराय में रूकते थे। फि र उसी दिन ट्रेन/बस से वारदात के चिन्हित स्थान
पर पहुंचकर पैदल घूमकर रैकी करते थे। बैग या थैले में ज्वैलरी, कीमती सामान व नगदी ले जाने वाले व्यक्ति/व्यापारी को चिन्हित कर उसके आगे-पीछे घेरकर चलते और मौका पाकर गैंग का सरगना बैग वाले हाथ पर दूसरे हाथ से ठोकर मारकर बैग छीनने की वारदात कर रेल्वे स्टशन पहुंचते थे। सभी बदमाश वापिस अपने ठहरने के स्थान पर पहुंच जाते फिर वहां से अलग-अलग लूट की रकम में हिस्सा लेने के लिए मुंबई में सरगना के घर पर पहुंच जाते थे।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates