Sunday, 25 January 2015

टायर बदलते ट्रक चालक की दबने से मौत


हाइवे पर जैक पर खड़े वाहन को इनोवा ने मारी टक्कर
26 January 2015
जयपुर। हाइवे पर पंक्चर हुए ट्रक को जैक पर लगाकर टायर बदल रहे ट्रक चालक के लिए एक इनोवा मौत बनकर आई। इनोवा की टक्कर से ट्रक असंतुलित होकर गिर पड़ा और पट्टियों से लदे इस ट्रक के नीचे दबने से ट्रक चालक के प्राण पखेरू उड़ गए।



 कोटखावदा पुलिया पर हुए इस वीभत्स दिल दहलाने वाले हादसे में असंतुलित ट्रक पलटने से ट्रक में भरी पट्टियां भरभराते हुए पुलिया के नीचे सड़क पर गिर गईं। इनोवा सवार तीन जने घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत नाजुक है।
पुलिस के अनुसार दोपहर को एनएच 12 पर टोंक से स्टोन भरकर एक ट्रक जयपुर आ रहा था। तभी कोटखावदा पुलिया पर ट्रक पंक्चर हो गया। ट्रक ड्राइवर गोपाल लाल सेन(50) निवासी कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा ट्रक को खड़ा करके जैक लगाकर स्टेपनी बदल रहा था। उसी दौरान मुम्बई से आ रही एक इनोवा ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का जेक हट गया और उसके नीचे दब
ने से गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में इनोवा सवार अरविन्द कारखानी(52), लीला कारखानी(50) और उनकी बेटी तनुश्री घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने के्र न की सहायता से ट्रक को हटाया और राजमार्ग को सुचारू करवाया। घटना में घायल हताहतों को पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर अरविन्द की हालत नाजुक बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates