Saturday, 24 January 2015

रेलवे स्टेशन पर गला चीरकर युवक की हत्या


कम्बल को लेकर विवाद में गई युवक की जान
25 January 2015
अजमेर। रेलवे स्टेशन अजमेर पर एक कंबल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई।  एक कंबल के लिए पहले विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक को मौत के घाट उतार दिया।




2 खानाबदोश युवकों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे को मौत के घाट उतारू हो गए। अजमेर में देर रात एक युवक ने कंबल पाने के लिए दूसरे युवक को मौत के घाट उतार दिया। देर रात करीब ढाई बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपी फ रार हो गया। दरअसल वारदात के दौरान एक युवक के हाथ में टूटी हुई ट्यूब लाइट थी और फि र आरोपी ने उसी हत्या के लिए हथियार बना लिया।
आरोपी युवक ने दूसरे युवक के गले पर टूटी ट्यूब लाइट से वार कर उसका गला चीर दिया। घटना के बाद मचे हड़कम्प के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उस समय तक आरोपी मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मौत से पहले युवक ने पुलिस को एक मोबाइल नम्बर दिया था और फि र पुलिस उसी नम्बर के आधार पर युवक की शिनाख्त कर पाइ। गौरतलब है कि वारदात के करीब कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और पुलिस उनके फु टेज के आधार पर भी तहकीकात में जुटी है। वहीं नजदीक रहने वाले खानाबदोश लोगों से पुलिस आरोपी के बारे में  पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates