जयपुर। करधनी थाना इलाके में युवक को पैसे डबल करने का झांसा देकर दो लोगों ने तीन लाख रुपए लेकर ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने आदर्श कार्पोटिवा का एजेंट बन पीडि़त से रुपए ले लिए। सात महिने बाद मुल पैसे भी नहीं मिलने पर पीडि़त ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि जयकरणी नगर झोटवाड़ा निवासी पुष्करराज पुर्बिया के परिचित सीकर निवासी रामरूप ने उसे एक आदमी से मिलाया। उसने अपना नाम रणवीर सिंह बताया और कहा कि वो आदर्श कार्पोरेटिव का एजेंट है। उसके पास ऐसी स्किम है, जिससे पैसे 3 महिने में डबल हो जाएगें। युवक ने ठगों के झांसे में आकर 3 लाख रुपए दे दिए। ठगों ने पुष्कर को उसी समय 3-3 लाख रुपए के दो चैंक दिए। 3 महिने पूरे होने पर जब उसने चैंक बैंक में डाले तो चैंक बाउंस हो गया। इसके बाद जब उसने ठगों से संपर्क करने का प्रयास किया। तो उन्होने पैसे देने से मनाकर दिया। उसके बाद पीडि़त ने थाने आकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
0 comments:
Post a Comment