27 January 2015
जयपुर। मालवीयनगर के सेक्टर 8 स्थित नमन गेस्ट हाउस रविवार को हुई गेस्टहाउस संचालिका की हत्या के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने महिला की हत्या की वजह व्यापारिक रंजिश को बताया है। आरोपी युवक रिटायर्ड बैंक ऑफिसर का पुत्र है।
युवक करीब डेढ़ माह से महिला की हत्या करने की फिराक में था। मौका पाकर रविवार को उसने संचालिका को अकेला पाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज और अनुसंधान में पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर शक हुआ जिसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डेढ़ माह पहले खरीदा था चाकू
आरोपी युवक ओंकार वर्मा(35) पुत्र केदारनाथ निवासी सेक्टर 8 मालवीयनगर में एक गेस्ट हाउस चलाता है। ठीक उसी के सामने अनुराधा सेठिया(52) ने ओम नमन गेस्ट हाउस खोल रखा था। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों में काफी दिनाों से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते ओंकार ने अनुराधा को ठिकाने लगाने का सोची। करीब डेढ़ माह पूर्व ही ओंकार एक धारदार चाकू खरीदकर लाया था। ओंकार को रविवार दोपहर गेस्टहाउस के सभी कर्मचारियों के नदारद रहने पर वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया। ओंकार चाकू लेकर नमन गेस्ट हाउस के भीतर चला गया। अनुराधा कु छ समझ पाती इससे पहले ही ओंकर ने उसके पेट, सीने और गले पर चाकू से दनादन वार किए जिससे अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया था।
पुलिसने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसीपी मालवीयनगर शालिनी राज के निर्देशन में जवाहर सर्किल थानाधिकारी मुकेश चौधरी, बाबूलाल, बनवारी लाल, राजेश कुमार और सियाराम कांस्टेबल की टीम गठित की गई। पुलिस को मिले मौके से साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अनुसंधान के बाद ओंकार पर शक हुआ। ओंकार के हाथ में चाकू की चोट के निशान नजर आए जो अनुराधा की हत्या करने के दौरान उसके हाथों पर आए थे। इस पर आरोपी से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अनुराधा की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
वैश्यावृत्ति की शिकायत थी
नमन गेस्ट हाउस में काफी समय से अनैतिक गतिविध्यिां चल रही थी। जिसके चलते कॉलोनीवासी कई बार पुलिस को भी शिकायतें कर चुके थे। वहीं महिला के विरुद्ध जमीनों पर कब्जे करने के कई मामले कई थानों में विचाराधीन है। दो माह पूर्व पुलिस जमीन पर कब्जा करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार भी कर चुकी थी।
0 comments:
Post a Comment