Friday, 16 January 2015

वृद्ध की ऊंचाई से गिरने से मौत

16 January 2015
जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलाके में घर की छत पर पतंगबाजी का
लुत्फ उठा रहे एक वृद्ध की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस
ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द
कर दिया।
पुलिस के अनुसार अब्दुल गफ्फार(60) निवासी हाउसिंग बोर्ड
शास्त्रीनगर घर की छत पर गुरुवार को परिवार वालों के साथ
पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान छत पर संतुलन बिगडऩे से वे नीचे आ गिरे और गंभीर घायल हो गए। परिजनों को तत्काल घटना का पता चलते ही उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया
जहां पर उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates