6 दिन पूर्व महेशनगर से गया, मामला संदेहास्पद
16 January 2015
जयपुर। महेशनगर थाना इलाके से 6 दिन पूर्व रहस्यमय अंदाज में लापता हुए युवक का शव कोटा स्थित चंबल नदी में तैरता मिला। पुलिस के अनुसार युवक की डूबने से मौत हुई है पुलिस लगातार विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम कोट जिले की कुन्हाड़ी थाना पुलिस को चंबल नदी में पुलिया से बैराज की तरफ 8 0 मीटर की दूरी पर शव तैरता हुआ मिलने की सूचना दी। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की तो उसके पास से एक परिचय पत्र मिला। परिचय पत्र के आधार पर मृतक की पहचानकरण सिंह उर्फ राहुल(21)निवासी 8 2/्रए गोवर्धन कॉलोनी न्यू सांगानेर रोड थाना महेशनगर के रूप में हुई। जिस पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने महेशनगर थाना पुलिस को सूचित किया। जिस पर महेशनगर थाना पुलिस की एक टीम अनुसंधान के लिए कोटा पहुंची। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मौत बन गई गुत्थी 6 दिन पूर्व घर से किसी काम से निकला करण घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महेशनगर थाने में 10 जनवरी को करवाई थी। पुलिस के अनुसार मृतक इवेन्ट ऑर्गेनाइज करवाने वाली कंपनी में कार्यरत था। कोटा शहर में मृतक क ा कोई परिचित अथवा दोस्त नहीं रहता था। ऐसे में करण कोटा कैसे पहुंचा? इसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि करण की और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक किसी भी तरह का कोई नशे का सेवन नहीं करता था। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशन नहीं है। इसलिए पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
0 comments:
Post a Comment