पतंगबाजी भारी पड़ी
16 January 2015
जयपुर। त्योहारी माहौल में एक प्रोपर्टी कारोबारी
को पतंगबाजी करना को भारी पड़ गया। दोस्तों के संग
पतंगबाजी कर रहे एक युवक की रिवॉल्वर और आठ
जिंदा कारतूस अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
पतंगबाजी के बाद व्यवसायी ने जब की सार संभाल की तब चोरी की वारदात का पता चला। थाने पहुंचकर व्यवसायी ने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार जायसवाल(28) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मकर संक्रांति पर छत पर डीजे सिस्टम लगाकर नाचता हुए अपने करीब 3-4 दोस्तों के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहा था। उसी दौरान उसने अपनी रिवाल्वर और आठ जिंदा कारतूस को छत पर ही रख रखा था। उसी दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बंदूक और कारतूस चुरा लिए। मौके से सामानों की सारसंभाल के बाद विनोद को चोरी का पता चला। पुलिस ने विनोद की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर रिवाल्वर की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment