अज्ञात युवकों ने ले जाकर की मारपीट16 January 2014

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक विवाहित युवक को
गर्लफेंन्ड बनाने का प्रयास करना भारी पड़ गया। युवक ने किसी अज्ञात लडक़ी को फोन करके कॉलेज के बाहर मिलने की बात कही थी। लेकिन वहां पहुंचने पर युवक को लडक़ी के बजाए कार सवार 3 युवक मिले जो उठा कर ले गए। और रास्तें में जमकर मारपीट कर कुछ दूरी पर छोडक़र चले गए। मारपीट के शिकार युवक ने थाने पहुंचकर बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पीडि़त ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में मोहम्मद इकबाल(25) निवासी सिराना तहसील पीपलू जिला टोंक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका कच्ची बस्ती में सुसराल है जहां पर वह मिलने के लिए आया था। दो दिन पूर्व उसे कॉलोनी के पास एक थड़ी पर एक युवक मिला। बातचीत के दौरान इकबाल को युवक ने एक लडक़ी के फोन नम्बर दिए। लडक़ी के नम्बर मिलने से उत्साहित इकबाल ने युवती को फोन करके कहा मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। इस पर इकबाल और युवती के बीच आरआईईटी कॉलेज के पास भांकरोटा में मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ। इकबाल जब वहां पहुंचा तो तीन युवक मिले जिन्होंने उसे पकड़ लिया और जबरन एक कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर जमकर लातों-घूंसों से मारपीट कर भाग गए। मारपीट के शिकार इकबाल ने थाने में पहुंचकर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment