जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस महिला के परिजनों की
तलाशी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को एसएमएस मार्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार सांगानेर पुलिया के पास मंगलवार सवेरे 9 बजे एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। जिस पर पुलिस पीसीआर ने उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया, तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया जहां पर गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के हाथ पर मंजू और पति का नाम रमेश गुदा हुआ है। महिला की लम्बाई करीब 5 फीट, रंग सांवला है और साड़ी ब्लाउज पहने हुए है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
0 comments:
Post a Comment