जयपुर। बांसखो पुलिया के पास शुक्रवार को एक गाय ने अचानक वहां खड़े लोगों को हमला कर दिया। इस हमले में एक जने ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक स्कूली छात्र और एक अन्य महिला के चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे निगमकर्मियों ने गाय को पकड़कर ले गए।
पुलिस के अनुसार शुक्र वार क ो सवेरे करीब 10 बजे बांस ाो पुलिया के पास सड़क किनारे एक गाय ने अचानक वहां खड़ राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गाय ने वहां खड़े वृद्ध इरशाद अली(75) के सीने पर सींगों से हमला किया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूल जाने के लिए तैयार छात्र आयान(8) और एक अन्य महिला भी गाय के हमले की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम की लापरवाह
स्थानीय नागरिक गफूर मंसूरी ने बताया कि वह इलाके में मौजूद अवारा पशुओं और गायों की समस्या से नगर निगम आला अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस शिकायत पर अमल नहीं किया है। इलाके में आए दिन बंदर और आवारा कुत्ते कई लोगों को घायल
कर चुके हैं।
दुर्घटनाओं से निगम अनजान आम नागरिक परेशान
पिछले तीन महिनों में बंदरों के हमले में मानसरोवर स्वर्ण पथ पर एक स्कूली छात्रा यााशिका सोनी की मौत हो गई थी। इसी तरह आमेर के सामने एक बेकाबू सांड ने एक वृद्ध पीरामल गुर्जर को कुचल दिया था। वहीं बंदरों के हमले में गलतागेट इलाके में एक छात्र की मौत हो गई थी। इन सब हमलों के बावजूद नगर निगम प्रशासन कोई कठोर कदम नहीं उठा रहा है। आए दिन अवारा पशुओं की वजह से कई लोग घायल हो रहे हैं। वहीं निगमकर्मी
अवारा पशुओं क ो शहर में एक स्थान से पकड़कर उन्हें दूसरे स्थान पर छोड़ देते हैं जिससे शहरभर में यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment