दोस्त के घर से बाहर नहीं आने पर चार गोलियां चलाई
16 January 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक अजीब मामला सामना आया है। जिसमें दो दोस्तों ने अपने एक दोस्त को बाहर घूमने के लिए बुलाया लेकिन उसके मना करने पर आगबगूला हुए दोनों दोस्तों ने उसके घर पर चार फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की रात को करीब 10:30 बजे, पथ नं. 7 करणी कोलोनी, मुरलीपुरा निवासी योगेश जोशी के घर पर फायरिंग होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पीडि़त ने बताया कि उसके दो दोस्त सुनील और विक्रम टांक ने उसको घूमने चलने के लिए बुलाया था लेकिन उसने जाने से मना कर दिया था।जिस पर आगबबूला हुए उसके दोस्तों ने उसके घर पर चार फायर कर दिए, जिसमें गोली उसके दरवाजे के आर-पार होकर उसके कमरे में जा लगी। वारदात की इतला पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन हमरावारों का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पुलिस ने की संदिग्ध स्थानों पर आरोपियों की तलाश कर सुनील जांगिड़ को एक 9 एमएम पिस्टल यूएसए मेड व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसके साथी विक्रम के बारे में पूछताछ कि और सुनील की इतला पर विक्रम टांक को भी 2 जिन्दा कारतूस व 4 खाली खोखे (कारतुस) सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक फायनेन्स व प्रोपर्टी का व्यवसाय करते है। विक्रम टांक शातिर अपराधी किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ पूर्व में भी जयपुर शहर में 6 प्रकरण दर्ज हैं और यह पूर्व में थाना करणी विहार में हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दोनों से पूछताछ जारी ह जिनमें ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment