शादी के कार्ड छपवाने गया था शोरूम मालिक
15 January 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके मेें बुधवार को एक
पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी रामप्रकाश सोनी की मुरलीपुरा स्कीम में मोती ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी का शोरूम है। बुधवार दोपहर 1.45 बजे रामप्रकाश अपनी बेटी की शादी के कार्ड छपवाने दुकान खुली छोडक़र बाहर गया था। इस दौरान चोरों ने दुकान के दराज में रखी 106 ग्राम की ज्वैलरी पर अपना हाथ साफ कर लिया। कुछ देर बाद उसने दुकान पर आकर देखा तो वहां से ज्वैलरी से भरी थैली गायब थी। इसके अलावा दुकान पर और भी कीमती सामान खुला पड़ा था लेकिन चोरों ने ओर उसे हाथ नहीं लगाया। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। क्योकिं चोरों ने उस ज्वैलरी के अलावा दुकान में रखी अन्य किसी कीमती वस्तु को हाथ तक नहीं लगाया है। सीसीटीवी में किसी संदिग्ध व्यक्ति के अंदर आने की कोई क्लीपिंग नहीं मिली है। पुलिस मामल की जांच में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment