Friday, 16 January 2015

विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत


16 January 2015
 जयपुर। मालवीयनगर थाना इलाके में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की जांच में महिला की आत्महत्या की वजह बीमारी से अवसादग्रस्त होना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर
शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 



पुलिस के अनुसार मृतका पार्वती(45) निवासी लीलाधर निवासी मॉडल टाउन ने घर पर रखी हुई दल्ड्रीन सल्फॉस की गोलियों का सवेन कर लिया। परिजनों को पार्वती के विषाक्त पदार्थ के सेवन का पता चलते ही तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचित किया जहां पर उपचार के दौरान पार्वती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका करीब 20 वर्षों से चर्मरोग से पीडि़त थी इस वजह से अवसादग्रस्त रहती थी इसी बीमारी के चलते महिला ने यह कदम उठाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates