Friday, 16 January 2015

पाकिस्तान जाने की फिराक में संदिग्ध बांग्लादेशी गिर तार



16 January 2015
जैसलमेर। जिले के रामगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार को सवेरे
बांग्लादेश जाने की फिराक में सीमा पर घूमते हुए एक संदिग्ध
बांग्लादेशी युवक को गिर तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार
संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के  अनुसार घंटियाला इलाके में एक युवक सीमा पर घूमते हुए दिखाई पड़ा। उसी दौरान गश्त करते हुए बीएसएफ के जवानो ने युवक से पूदताछ करने पर उसने अपना नाम जमाल खान निवासी कपिला बांग्लादेश बताया। जवानों ने जमाल से सीमा पर आने का कारण पूछा तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कड़ाई से पूदताछ करने पर जमाल ने पाकिस्तान में जाने की बात कही। इस पर जवानों ने तत्काल सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। जमाल ने कोलकाता से ट्रेन के जरिए जैसलमेर आने की बात कबूल की है।
जांच के दौरान उसके पास से संदिग्ध वस्तु नहीं मिलीं है। सुरक्षा  एजेंसियां लगातार जमाल से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश में है कि वह किस मकसद से पाकिस्तान जा रहा था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates