Saturday, 17 January 2015

लाख रुपए का डोनेशन मांगने और मारपीट करने का आरोप

17 January 2015
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में स्थित डीपीएस स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र के पिता ने स्कूल प्रशासन पर डोनेशन मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। स्कूल प्रशासन पर उन्होंने 3 लाख रुपए का डोनेशन मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस की दर्ज रिपोर्ट में तेजाजी नगर, सीकर रोड निवासी शिशुपाल ने बताया कि उसका बेटा डीपीएस में चौथी कक्षा का छात्र है। स्कूल के नियमानुसार उसने स्कूल और हास्टल की फीस जमा करवा दी थी। लेकिन वर्तमान की छुट्टी के बाद जब उसका बेटा स्कूल पहुंचा तो स्कूल प्रशासन ने उसे डोनेशन नहीं देने के कारण स्कूल से निकाल दिया। इसके बाद जब शिशुपाल स्कूल गया तो उससे भी धक्का-मुक्की करके उसे भी निकाल दिया। उसने थाने में स्कूल प्रशासन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates