Saturday, 17 January 2015

दो कारों के शीशे तोड़कर लेपटाप चोरी

17 January 2015
्रजयपुर। शहर में दो अलग-अलग थाना इलाको में चोरों ने दो कारों के शीशे तोड़कर उसमें रखे लेपटाप, सीडीप्लेयर और जरूरी कागजात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना ज्योति नगर थाना में सीकर हाउस निवासी सुनील बजाज के साथ हुई। शुक्रवार को वह अमरूदों का बाग स्थित डेकोर इंडिया शो देखने गया था। शो देखकर वह बाहर लौटा तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था। जब उसने सामान संभाला तो उसका लेपटाप, सीडीप्लेयर, इंश्योरेन्स के पेपर को अन्य सामान वहां नहीं था। इसके बाद उसने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इसी तरह की दूसरी घटना आशोक नगर थाना में गे्रण्ड विस्ता, वैशाली नगर निवासी संजय के साथ हुई। शुक्रवार की सुबह मार्निग वॉक पर सेटं्रल पार्क घूमने गया था। जब वापस आकर देखा तो उसकी कार से उसके जरूरी कागजात और अन्य सामान नहीं था। दोनों ही मामलों में पुलिस वोरों की तलाश कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates