17 January 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में किसी ठग ने बैंककर्मी बनकर एक बैंकअधिकारी की लड़की को फोन करके उससे उसके एटीएम की जानकरी मांगी। युवती ने जानकारी देने से मना कर दिया तो बदमाश ने उसे देख लेने की धमकी दी, युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद उन्होंने थाने में बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सी स्कीम तिलक मार्ग निवासी ओमप्रकाश एसबीबीजे बैंक अधिकारी की बेटी को सुनील नामक एक ठग ने फोन किया और स्वंय को बैंककर्मी बताकर उससे एटीएम की जानकारी मांगी। इस पर उसकी बेटी ने उसको जानकारी देने से मना कर दिया। इससे सुनील ने उससे अभद्रता की और उसके घर से बाहर निकलने पर उसे देख लेने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उसके पिता ने सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में किसी ठग ने बैंककर्मी बनकर एक बैंकअधिकारी की लड़की को फोन करके उससे उसके एटीएम की जानकरी मांगी। युवती ने जानकारी देने से मना कर दिया तो बदमाश ने उसे देख लेने की धमकी दी, युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद उन्होंने थाने में बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment