Saturday, 17 January 2015

महिलाओं ने कांस्टेबल के साथ की मारपीट,गिरफ्तार



17 January 2015
जयपुर। महेशनगर थाना इलाके में मकान पर अवैध कब्जे की सूचना पर सिगमा लेकर मौके पर पहुंचे  एक कांस्टेबल पर कब्जा करने आईं महिलाएं टूट पड़ी और कांस्टेबल के साथ मारपीट की और वर्दी फ ाड़ डाली। पुलिसकर्मी को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता देखकर मौके पर जमा भीड़ ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महेश नगर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार महेश नगर थाने के कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह विश्वनगर न्यू सांगानेर रोड पर अवैध कब्जे की सूचना पर सिगमा लेकर मौके पर पहुंचा। मौके पर तीन महिलाएं एक मकान पर कब्जा करने की नीयत से सामान डालती नजर आई। इस पर कांस्टेबल ने महिलाओं को टोका तो महिलाओं ने ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कब्जा कर रही तीनों महिलाओं ने कांस्टेबल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रुडी देवी, उसकी पुत्रवधु मीरा और काली देवी विश्वनगर में ही रहती है। घटना के संबंध में पीडि़त कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

वीडियो बनाने में लगे रहे लोग
एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को पीटते हुए मौके पर मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉडिंग करने में मशगूल रहे पर किसी ने भी आगे आकर कांस्टेबल के साथ हो रही मारपीट को नहीं रोका। कसुरेन्द्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा है। लेकिन मौके पर जमा लोगों ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। लोगों की सूचना पर एक एसआई मौके पर पहुंचा। महिलाओं ने एसआई को भी धमकाया तब एसआई ने इसकी सूचना थाने में दी। बाद में जाप्ता पहुंचा और कांस्टेबल को बचाया।
अवैध कब्जे की सूचना पर कांस्टेबल मौके पर गया था। उसके साथ महिलाओं ने मारपीट कर डाली।

वर्जन
यह एक गिरोह है जो सूने मकानों पर कब्जा करता है। इन महिलाओं ने एक मकानों पर कब्जा कर रखा है। तीनों महिलाएं पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।
.उम्मेदसिंह सौलंकी, थानाधिकारी, महेश नगर

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates