जयपुर। दूदू थाना इलाके में जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे महिन्द्रा ट्रेक्टर कंपनी के सामने मंगलवार देर रात को ट्रोले और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक बालक समेत पांच जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई।
घटना के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर भारी जाम लग गया। देर रात तक पुलिसकर्मी मौके पर लगे जाम के बाद उसे सुचारू करवाने में मशक्कत करवाने में लगे रहे। दुर्घटना में गंभीर घायल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रोले के चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर से पकड़ लिया। ड्राइवर ने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
0 comments:
Post a Comment