Monday, 10 February 2014

Valentine Day



Rose  Day  7  February
बढ़ चुकी थी हार्ट बिट जब रोज डे है आया
दिल में प्यार का एक अंकुर है फुट आया
महंगाई के इस दौर में साहू एक ही गुलाब खरीद पाया
प्रियतमा के कोमल हाथो में रेड रोज है थमाया||||

Propose  Day  8  February 
हो चुका था पूरा रिस्क एनालिसिस
जब प्रपोजल सबमिशन का वक़्त है आया
प्रपोजल सबमिशन के बाद जो आई उनकी फरमाइश
लगा गर्मी के बाद जैसे बारिश का मौसम है आया||||

Choclate  Day  9  February
मिल चुका था जो ग्रीन सिग्नल मेरे प्यार का
वक़्त अब आ गया  था कुछ मीठी मनुहार का
इस हसीं वक़्त पर हम कैसे चोकलेट भूल पाते
चोकलेट डे पर माशूका  को चोकलेट है हम खिलाते||||

Teddy  Day  10  February
टेडी डे पर जो टेडी गिफ्ट में उनको दिया
बदले में नज़रे झुक कर शुक्रिया है अदा किया
सुन शुक्रिया माशूका से बड़ा फक्र है महसूस हुआ
जेब खाली होने पर भी दिल को दर्द न हुआ||||

promiss  Day  11  February
प्रोमिस डे पर आपस में वादे हम करते जाते
ताउम्र जीने मरने की कसमे हम खाए जाते
थाम कर चलेगे बस हाथ एक दुसरे का हमेशा
प्यार यू ही सलामत रहे हमेशा लैला मजनू सा||||

Hug  Day  12  February
जीवन का वो सुनहरा दिन भी आया
जब हसीना ने हमारी तरफ कोमल हाथ है बढाया
था उनका हसीं सा चेहरा हमारे सीने पर अब
अपने आप को बड़ा खुशनसीब इंसान है पाया||||

kiss  Day  13  February
किस डे पर जब किस करने  का वक़्त है आया
शर्म से लाल माशूका ने हाथो से चेहरे को छिपाया
हटाया उनके हाथो को धीरे धीरे से जब
उसके बाद इनफिनिट लिप लॉक का लूप है चलाया||||

14  February   Velentine  Day
था अब वो वक़्त जब प्रेम दीवानों का दिन  है आया
उधारी में भी साहू महंगा उपहार खरीद लाया
पाकर उपहार कर चुकी थी माशूका अपने को सरेंडर
लेकर अपने आगोश में शांत किया प्यार का बवंडर||||





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates