जब तक हम कुछ समझ पाते
देर काफी हो चुकी थी
आज हमारी अपनी माशूका
किसी और की जो हो चली थी||१||
काफी अफ़सोस के बाद अब
दिल में उम्मीद है जगी थी
जिस लड़की को प्रोपोज जो आज किया
वो कल ही मेरी भाभी हो चुकी
थी|
जब तक हम कुछ
................||२||
दर्द दिल में वो जगाकर
दूर मुझसे हो चुकी थी
दोस्त की बाहों में जाकर
प्रियतमा उसकी हो चली थी|
जब तक हम कुछ
...............||३||
यू ही साहू कैसे निराश होता
आखी इक जो उसके लिए बनी थी
मिल गई जो सुंदर सी पत्नी
वो ही मेरी प्रियतमा हो चुकी
थी||४||
जब तक हम कुछ समझ पाते
देर काफी हो चुकी थी
आज किसी और की माशूका
साहूजी की हमसफ़र हो चुकी थी||5||

0 comments:
Post a Comment