Thursday, 20 February 2014

वोट लेकर जाउंगा





तेरे में दर पे आया हूँ
वोट लेकर जाउंगा
बदले में विकास की
झप्पी देकर जाउंगा |

आंसू है आज मेरे
मिले है बड़े इन्तेजार के बाद
हुई है 5 साल बाद
तुझसे मुलाक़ात यार

माफ़ करना भूल गया
तुझसे किये जो वादे
देख तेरी यह हालत
आँखे नाम है मेरी प्यारे

जनता हूँ दोस्त मेरे
गुस्सा तो तू  बहुत है
अब थूक भी  दे गुस्सा
और दिखा मेरे लिए उत्साह

किया था पहले भी तूने
ऐसा वादा मेरे यार
नहीं दबेगा बटन तेरा
स्वतः होगा भारत विकास






0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates