शीर्षक - "जेल यात्रा" व्यंगकार-
चन्द्रशेखर साहू
चोर की दाढ़
में तिनका !! कई
पशुओं का निवाला
खाने वाले , चारा
घोटाले के आरोपी
श्री लालू प्रसाद
जी जैल से
बाहर आ ही
गए | जैल से
बाहर आते ही
अपने बुड़बक अंदाज़
में कहा-"जेल
जाना तो सौभाग्य
की बात है
|"
आखिर बुद्धिजीवी(?) लालूजी ने सोचने पर
मजबूर कर ही
दिया | हमारे बाप बूढ़ो
ने तो सिर्फ
चार धाम की यात्रा
को ही सौभाग्य
बताया है | पर
आजकल लगता है
पांचवा धाम जेल
हो गया है
| आसाराम , नारायण साईं जैसे
तथाकथित साधुजन अभी भी
जेल यात्रा पर
है | तहलका का
तरुण तेजपाल जो
दूसरो का स्टिंग
ऑपरेशन करते करते
खुद का ही
स्टिंग ऑपरेशन कर गया
, जेल यात्रा पर
है | संजय दत्त
जैसा महान कलाकार जेल यात्रा
पर है | जोधपुर
में काले हिरण
को चीरकर खाने
वाला सलमान खान
जेल यात्रा की
तैयारी में है
|
आजकल जेल धाम में हो रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देख कुछ लाइन लिख रहा हूँ -
है भीड़ नदारद
अब तो ,
मंदिर मस्जिद के गलियारों
से ,
रोशन हो रहा
जेल धाम ,
गुंडों और मवालियों
से ||
आखिर जेल जाना
सौभाग्य ही है
,क्यूंकि साधू संतो
का वास वहाँ हो
रहा है | और
जब जब साधू
संतो के निवास स्थान पर
रहना तो
यह सौभाग्य की
ही बात है
|
और तो और
जेल यात्रा पर
गए श्रद्धालु जेल
में बड़े इत्मीनान
से हराम की
रोटियां खा रहे
हैं ठीक जैसे की
शादी वाले घर आया
बिन बुलाया बाराती
| हर जेल यात्री
वास्तविकता में योगी
है ,तपस्वी है
| आखिर अपना सब
कुछ त्याग कर
, सांसारिक मोह माया
से परे वो
यात्रा के दिन
गिन रहा है
|
ऐसे सारे समस्त
योगी, तपस्वी श्रद्धालुओ
की जेल यात्रा
के सफल एवं
सुखद होने की
हम कामना करते
है |
चाहे भ्रष्टाचारियों के हाथो
बिक चुके केजरीवाल
जी , लेकिन बिना
कोई घूस खाये
ये कलम सदैव
सत्य लिखेगी कड़वा
सच ||

0 comments:
Post a Comment