Friday, 3 January 2014

यो यो फनी सिंह



शीर्षक - "यो यो फनी सिंह "         व्यंग्यकार- चन्द्रशेखर साहू

थोड़े दिन पहले हाई कोर्ट के किसी जज ने हनी सिंह  के गानों पर कहा -"हनी सिंह के गाने सुनकर शर्म आती है "| कान में स्पीकर फ़ोन घुसेड़कर ,कमर के नीचे जींस पहनकर ,मानो किसी कच्छा कंपनी का प्रचार करता हुआ बेशरम  युवा हनी सिंह के गानो पर झूमता हुआ दिखाई पड़ता है , शायद इसी वजह से लड़कियों  में दहशत का माहौल है | अगर कोई लड़की किसी लड़के को यह गाना -"क्यूंकि में हुँ बला****" गुनगुनाते हुए सुने तो दहशत ही उसके दिल में पैदा होगी |

हनी सिंह का प्रशंसक आज का युवा अगर आज उसके आदर्शों पर चलने की कोशिश करे तो युवाओं  की जिंदगी पर दाग लग जाए  | आखिर हनी सिंह के गाने कुछ ख़ास जो है | "बम लगती मेनू  " आजकल का प्रचलित गाना है | अब मुझे लगता है की भारत को बम बनाने की जरुरत नहीं है , अगर हनी सिंह की नज़रों से देखा जाए तो हर लड़की बम है | ऐसे महान वैज्ञानिक ,अश्लील सुर सम्राट हनी सिंह को भी भारत रत्न दे देना चाहिए ,क्यूंकि आजकल भारत रत्न सिर्फ भावनाओं के आधार पर दिया जाने लगा है, ठीक उसी तरह जैसे बार बला को दी गई हरे नोटों की पत्ती |

बावजूद इसके हनी सिंह के चेले युवा निराश है , युवा निराश है क्यूंकि फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्स डाले हुए एक घंटा हो गया लेकिन एक भी लाइक नहीं मिला | युवा निराश है क्यूंकि वह  किसी सुंदरी को एक घंटे से हडक्ये कुत्ते की तरह घूर रहा है लेकिन कोई भाव नहीं मिल रहा है | युवा निराश है क्यूंकि शादी हो जाने के बाद तक भी अपनी जिंदगी में एक गर्ल फ्रेंड नहीं बना पाया |

खैर युवाओं की निराशा का तो मेरे पास कोई इलाज नहीं , शायद हनी सिंह ही इन समस्याओं को हल करने में निराश युवाओं की मदद करे | खैर पडोसी के घर से आती हुई हनी सिंह के गानों आवाज़ को तो रोकना मेरे वश में नहीं ,पर फिर भी इन गानों पर  झूमती हुई  मेरी यह कलम लिखना जारी रखेगी... |

  

2 comments:

 
 
Blogger Templates