Saturday, 11 April 2015

नाबालिग के साथ उसके पिता, चाचा और दादा दुष्कर्म ने किया


12 April 2015
जोधपुर। जिले के मथानिया थाना इलाके में नाबालिग के साथ उसके पिता, चाचा और दादा की ओर से दुष्कर्म करने और फिर जान से मारने की योजना बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।



अपने ही पिता-चाचा के हाथों दुष्कर्म की शिकार होने वाली इस बच्ची के नाना  ने इसका खुलासा शुक्रवार को जयपुर में डीजीपी मनोज भट्ट के सामने किया। पीडि़ता के नाना की ओर से अब महिला आयोग से भी दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने की फरियाद की गई है।
नाबालिका के नाना के बताया कि 10 साल पहले बच्ची के मां की मौत हो गई थी उसके बाद उसके दो भाइयों की भी मौत हो गई। घर में अकेली बच्ची थी और इसी के चलते बच्ची के कलयुगी पिता, चाचा और  दादा की नीयत खराब हो गई। पिछले दो साल से वे बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्ची को गर्भ ठहर जाने पर बच्ची का गर्भपात भी करवाया गया मामले के उजागर होने के डर से आरोपियों ने बच्ची को मारने की योजना तक बनाई लेकिन इसका पता चलने पर बच्ची छिपकर घर से भाग निकली और अपनी आपबीती नाना को जा सुनाई। जिसकी शिकायत के लिए जोधपुर के मथानिया थाने में भी की गई लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को नाना और मामा ने डीजीपी और महिला आयोग से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates