जगतपुरा और गांधीनगर स्टेशन के पास हुए हादसे
09 April 2015
जयपुर। राजधानी के दो अलग-अलग थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो अधेड़ व्यक्तियों की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुआ। जहां जगतपुरा स्टेशन से एक किलोमीटर दूर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 6 .15 बजे पटरी पर अधेड़ की लाश मिलने की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया। मृतक की अभी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसकी उम्र 40.45 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ एक टेटू बना हुआ था और ओम श्याम लिखा हुआ है।
वहीं दूसरा हादसा बजाज नगर थाना इलाके में हुआ। जहां गंाधी नगर स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि इस मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई जिसकी उम्र 40 साल के लगभग बताई जा रही है। पुलिस दोनों मामले दर्ज कर शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है।
0 comments:
Post a Comment