Wednesday, 8 April 2015

पैट्रोल व डीजल से भरा टैंकर ट्रोले से टकराया

बड़ा हादसा टला, पुलिस व सिविल डिफेन्स ने सभाला मोर्चा 
पास ही पेट्रोल पम्प पर करवाया खाली टैंकर को
09 April 2015
जयपुर। शहर के खोनागोरियान थाना इलाके में रात पैट्रोल व डीजल भरे टैंकर और ट्रेाले मे टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ
जिस कारण पैट्रोल व डीजल बाहर नहीं निकला और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना  मिलने पर पुलिसकर्मी व  सिविल डिफेन्स मौके पर पहुंचे व पास ही पेट्रोल पम्प पर टैंकर को को खाली करवाया । पुलिस ने दोनों वाहनों  को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसआई राजेश गौतम ने बताया कि पैट्रोल व डीजल से भरा इंडियन ऑयल का टैंकर रात आगरा से जयपुर की तरफ  आ रहा था और ट्रोला जयपुर से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 2.30 बजे आगरा रोड स्थित राजेश मोटर्स के सामने दोनों वाहनों के टक्कर हो गई। हादसे में किसी तरफ  की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों चालकों को मामूली चोंटे आई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कि टैंकर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि उसके पीछे का हिस्सा जिसमें डीजल व पैट्रोल भरा हुआ था, वह सुरक्षित था। जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि टैंकर में भरा पेट्रौल और डीजल बाहर जा आता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना  मिलने पर पुलिसकर्मी व  सिविल डिफेन्स मौके पर पहुंचे और पास ही पेट्रोल पम्प पर टैंकर को को खाली करवाया ।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates